नीतीश के घमंड को कृष्ण बन चूर करेंगे शरद : अर्जुन राय

0
130

बक्सर खबर : बिहार ही नहीं देश को नीतीश कुमार ने गुमराह किया है। यह वैसे नेता हैं जिनकी किसी बात पर अब लोगों को भरोसा नहीं रहा। अब वक्त आ गया है। इनके घमंड को कृष्ण बन शरद जी तोड़ देंगे। यह बातें सोमवार को बक्सर खबर के साथ हुई बातचीत में पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहीं। नंदन की घटना के बाद उपजे जनाक्रोश एवं दलितों पर जारी अत्याचार की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही जनता पर अत्याचार करे। इससे आप कितना जायज मानते हैं। आने वाले विधान सभा चुनाव में जो महाभारत होगा। उसमें शरद जी कृष्ण बन ऐसे लोगों का नाश करेंगे। जिन्होंने जनता को धोखा दिया है। वे सोमवार को जिला अतिथिगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

मुख्यमंत्री बनने के लिए लालू यादव के पैर पर जा गिरे। फिर किसी ऐसा पलटा मारे की भाजपा की गोद में जा बैठे। क्योंकि बिहार में सृजन घोटाला जो हुआ है। पहले कहते थे हम चुनाव के लिए तैयार हैं। अब कहते हैं चुनाव अपने समय पर होगा। चुनाव समय पर होगा तो उन्हें जनता को यह भी बताना चाहिए। किसी समझौते के तहत वे भाजपा से मिले। किस चुनाव में कौन कितने सीट पर लड़ेगा। यह जनता को बताना चाहिए। लेकिन बिहार की जनता जानती है। वह सच नहीं बोलेंगे। इस माह की 31 तारीख को नंदन में महापंचायत लगेगी। वहीं से इनके खिलाफ हम लोग शंखनाद करेंगे। अर्जुन राय के साथ पूर्व पार्षद मनोज यादव मौजूद रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here