सिकरौल पैक्स के लिए मृत्युंजय बने उम्मीदवार, मुखिया विभोर का समर्थन

0
815

बक्सर खबर। नवानगर प्रखंड के सिकरौल पंचायत में पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए मृत्युंजय दुबे ने आज शुक्रवार को नामांकन किया। दुबे अभी तक इस पंचायत में इकलौते उम्मीद्वार हैं । कल नामांकन की अंतिम तिथि है। मृत्युंजय ने बताया पैक्स मतदाताओं का भरपूर समर्थन उन्हें हासिल है। और उम्मीद है की विजय उन्हें मिलेगी। उनके समर्थन में मुखिया विभोर द्विवेदी भी नामांकन में शामिल हुए।

विभोर ने कहा मृत्युंजय की जीत हमारे पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए तय है। वही डुमरांव प्रखंड में नामांकन के दूसरे दिन 96 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा। जिसमें 23 अध्यक्ष पद के लिए एवं 73 लोगों ने सदस्य पद के विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। इसकी जानकारी बीडीओ प्रमोद कुमार ने दी। बीडीओ ने कहा कि प्रखंड में कुल 168 फॉर्म की बिक्री आज तक हुई है। वही प्रखंड के कनझरुआ, भोजपुर जदीद, व सोवा पंचायत 2 दिनों में एक भी नामांकन नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here