ट्रैक्टर और मैजिक की सीधी भिड़ंत में मां और बेटा घायल

0
966

बक्सर खबर। (17नवम्बर) : राजपुर थाना क्षेत्र के बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भलुहा गांव के पास ट्रैक्टर और मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें कृष्ण मुरारी शर्मा 28 और उनकी मा शर्मिला देवी जख्मी हो गई। घटना शनिवार दोपहर लगभग एक बजे की है। शर्मिला देवी ने बताया कि हम लोग पंचकोशी यात्रा के लिए अपने गांव बहुआरा से दीप जलाने के लिए अहिरौली मैजिक से जा रहे थे तभी भलुहा के पास एक ईट लदा ट्रैक्टर चौसा की तरफ से आ रहा था। बस को ओवरटेक करने में मैजिक वाला सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े।

जाकर देखा तो आगे बैठा कृष्ण मुरारी गेट में फंसा हुआ है। आनन-फानन में लोगों ने उसे बाहर निकाला। देखते ही देखते लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उसी रास्ते से छीतन डेहरा निवासी लल्लू चौबे अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे। भीड़ को देख अपनी गाड़ी को तुरंत रोका और मानवता का परिचय देते हूए बिना देर किए घायलों को अपने गाड़ी से राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ड्यूटी में तैनात डॉक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कृष्ण मुरारी के बाएं पैर की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार करके बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया गया। उसकी माँ को मामूली चोट लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उक्त मैजिक मे सिर्फ तीन लोग सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here