‌‌‌बैंक खुला तो टूट गया लॉकडाउन

0
2191

हर जगह दिखा यही हाल
बक्सर खबर। आज सोमवार को बैंक खुले तो अलग ही नजारा देखने को मिला। जगह-जगह इतनी भीड़ जमा हुई की लॉकडाउन की ऐसी-तैसी हो गई। लोग रुपये निकालने के लिए एकत्र हुए और आपाधापी मचा दी। जब घर से बाहर आना नहीं है। वही जाएंगे जिनके लिए बहुत जरुरी है। बावजूद इसके ऐसा हाल क्यूं है। पूछने पर पता चला, सर्वाधिक भीड़ तो उन लोगों को ही है। जो यह पता करने आए हैं।

सरकार ने कितनी राशि हमारे खाते में भेजी है। कोई पेंशन चेक करने आया है तो कोई मदद की राशि। आई हो तो निकाल लो। इस वजह से बैंकों में सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है। कई जगह एटीएम का भी यही हाल है। ऐसा नहीं की इसके लिए बैंक वाले जिम्मेवार हैं। लोग स्वयं ही सभी बंदिशों भूलकर ऐसा कर रहे हैं। कुछ ऐसे लोग भी दिखे। जो जरुरी काम होने के बाद भी ऐसी भीड़ देख बाहर से ही लौट आए। (तस्वीर राजेश राष्ट्रवादी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here