जीवन साथी ने कर दी पत्नी की निर्मम हत्या

2
3702

-ग्यारह वर्ष के मासूम बेटे ने दी पुलिस को सूचना
बक्सर खबर। जब जीवन साथी ही दुश्मन बन जाए तो भला कौन बच सकता है। ऐसा ही हुआ है माया के साथ। जिसकी निर्मम हत्या पति ने कर दी। घटना आज गुरूवार की है। अडतीस वर्षीय माया देवी के 11 वर्षीय पुत्र ने इसकी सूचना सुबह राजपुर पुलिस को दी। पूछने पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा माया तीयरा गांव निवासी डब्लू राय की पत्नी थी। इन दोनों के बीच विवाद चल रहा था। घर में पति ने किसी भारी वस्तु से मारकर उसी मौत के घाट उतार दिया है। देखने से ऐसा प्रतीत हो लोढ़ा से उसे मारा गया है। पूरा चेहरा लहूलुहान है।

पुलिस जब सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर गई तो परिवार के सभी सदस्य वहां से फरार थे। घर में सिर्फ 11 वर्ष का बेटा है। वहीं कुछ सूत्रों ने यह भी बताया महिला बुधवार को राजपुर थाना पहुंची थी। अपनी आपबीती उसने लिखकर दी थी। लेकिन, पुलिस की लापरवाही यहां उसके लिए घातक साबित हुई। फिलहाल पुलिस ने यह स्वीकार नहीं किया कि उसके यहां एक दिन पहले उसने आवेदन दिया था। यह जरुर कहा कि उसके मायके वालों को इसकी सूचना दे दी गई है। वे लोग उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के निवासी हैं।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here