‌‌आशा कर्मियों ने जड़ दिया अस्पताल में ताला

0
785

बक्सर खबर। ‌ऐसी खबर बड़े दिनों बाद सामने आई है। जब किसी कर्मचारी के स्थानान्तरण का विरोध हो रहा है। राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आशा कर्मियों ने आज सोमवार को ताला जड़ दिया। इनका कहना है राजपुर के बीसीएम जयप्रकाश तिवारी का तबादला रोका जाय। यहां जो 14 वर्ष से जमा है। उसको नहीं हटाया जा रहा। जो चार माह पहले आया। उसे हटाया जा रहा है। ऐसा क्यूं।

अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठी आशाकर्मियों से मिलने डीपीएम जावेद अहमद व लेखपाल पहुंचे। लेकिन वे टस से मस नहीं हुई। शनिवार को भी आशा कर्मियों ने प्रदर्शन किया था। इनकी प्रमुख मांग है। हमारे बीसीएम को नहीं हटाया जाए। सूत्रों की माने तो जिले से कुछ प्रखंड के बीसीएम को हटाया गया है। जिसमें राजपुर के कर्मी का भी नाम है। वैसे इसकी कहानी विभाग जाने। लेकिन, अगर किसी कर्मचारी को ऐसा समर्थन मिल रहा है। तो वह प्रशंसा के काबिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here