‌‌‌दो लोगों की हत्या करने वाला वांटेड गिरफ्तार

0
4609

मेहदी हसन के साथ मिलकर कुंजन ने की सुमेश्वर नाथ इलाके में गार्ड की हत्या
बक्सर खबर। सुमेश्वर स्थान रोड में नाइट गार्ड पृथ्वीनाथ सिंह की हत्या कुंजन गिरी और मेहदी हसन ने साथ मिलकर की थी। 4 अक्टूबर को हुई इस घटना में कुंजन गिरी नामजद था। पुलिस ने दबीश बढ़ाई तो दो अन्य नमाजद ने न्यायालय में आत्मसर्पण कर दिया। लेकिन, कुंजन गिरी पिता शिवदानी गिरी ग्राम भीखमपुर की तलाश जारी थी। इसी दौरान पता चला कि कोइरपुरवा इलाके का रहने वाला शराब तस्कर मेहदी हसन पिता छेदी साह उसका साथ दे रहा है। उनकी फिराक में लगी पुलिस ने मंगलवार की रात मुफस्सिल थाना के मिश्रवलिया गांव से इन दोनों को गिरफ्तार किया।

यह जानकारी पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने मीडिया को दी। उनके कार्यालय परिसर में बुधवार की दोपहर पत्रकार वार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें उन्होंने बताया कि कुंजन गिरी ने ही 19 जुलाई को ईटाढ़ी थाना के चांदू डेहरा गांव के समीप सत्येन्द्र सिंह उर्फ घुरहू पिता विजय नारायण सिंह की हत्या की थी। वह भी भीखमपुर गांव का निवासी थी। गिरी ने भूमि विवाद के कारण सत्येन्द्र और फिर बाद में पृथ्वी सिंह की हत्या कर दी थी। अन्य अभियुक्त आत्मसर्पण कर गए। लेकिन, यह फरार चल रहा था। एसपी के अनुसार इनके पास से एक पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। कुंजन गिरी के खिलाफ ईटाढ़ी, बक्सर नगर और मुफस्सिल थाने में कुल 6 मामले दर्ज हैं। जिसमें से दो हत्या के हैं। मेहदी के खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। चार नगर थाने में और एक मुफस्सिल में।
अभियान में शामिल पुलिस टीम
बक्सर खबर। एसपी ने पीसी के दौरान बताया इस सफलता में मुख्यालय डीएसपी अनुरुण गुप्ता के अलावा डीआईयू के प्रभारी अविनाश कुमार, मुकेश कुमार थानाध्यक्ष मुफस्सिल, नगर थाना के असलम शेर अंसारी, डीआईयू टीम के सिपाही सोनू कुमार, प्रितम कुमार व अमित कुमार ने योगदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here