पैतृक गांव पहुंचा जवान का शव

0
2492

बक्सर खबर। आई टी बी पी के जवान का शव आज सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा। राजपुर प्रखंड के पीपराढ़ गांव में लाल साहब सिंह का पार्थीव शरीर पहुंचते ही गांव के लोग वहां जमा हो गए। गांव के लाल को खोने का गम सबकी आंखों में दिख रहा था। जानकारी के अनुसार जवान सिक्किम में 13 बटालियन में कार्यरत थे। इसी माह के 21 तारीख को इनका असामयिक निधन हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि लाल सेवानिवृत शिक्षक चन्द्रमा प्रसाद यादव के पुत्र थे। घर पर उनकी तीन संताने और पत्नी इन्दु देवी भी विलाप कर रही हैं। साथ आए जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी भी दी गयी। यहां से श्मशान घाट जाने की तैयारी गांव में तैयारी चल रही थी। जवान की मृत्यु कैसे होई। इसको लेकर कुछ अटपटा सा सुनने में आ रहा था। कुछ लोग कह रहे थे। पोस्टमार्टम होना चाहिए। इसमें विभागीय लापरवाही हुई है। लेकिन, मामला एक सैनिक से जुड़ा है। इस लिए बहुत कुछ कहना उचित नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here