छह अप्रैल को मनाया जाएगा भगवान चित्रगुप्त का प्रकटोत्सव

0
131

-कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए बुलाई गई बैठक
बक्सर खबर। बक्सर में भगवान चित्रगुप्त जी का प्रकटोत्सव दिवस कार्तिक पूर्णिमा के उदया तिथि 6 अप्रैल 2023 को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए पिछले दिनों कायस्थ परिवार के सदस्यों बैठक चित्रगुप्त मंदिर में हुई। संयोजक सुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में मनाया एकजुट हुए लोगों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सबने निर्णय लिया कि इस बार का कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा।

जो कार्य योजना बनी है उसके अनुरूप छह अप्रैल को 8-10 बजे सुबह तक भगवान चित्रगुप्त जी की विधिवत पूजा। 10-11 बजे सुबह हवन,  11 बजे से लगातार प्रसाद वितरण, दोपहर 1-7 बजे सायं सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7-7.30 बजे सायं, दीप प्रज्वलित (1101 द्वीप से), 7.30 – 8 बजे रात्रि, भगवान चित्रगुप्त महाराज जी की महाआरती होगी।

बैठक में शिव पूजन लाल, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, शशि भूषण वर्मा, मदन मोहन श्रीवास्तव, मनन जी श्रीवास्तव, दीपू लाल, गुरु लाल, नीरज लाल, राजेश सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, अजय लाल, अशोक लाल, वैदेही श्रीवास्तव, फूलन श्रीवास्तव, विमलेश श्रीवास्तव, रमन सिन्हा, संजय सिन्हा, रजनीश श्रीवास्तव, उपेंद्र श्रीवास्तव, सत्यम श्रीवास्तव, बबुआ लाल, सुरेंद्र श्रीवास्तव एवं अन्य कायस्थ परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here