मेहंदी का रंग भी फीका नहीं हुआ और दहेज के लिए मार डाली गई बेबी

1
1073

बक्सर खबर। दहेज की खातिर एक नवविवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना कोरानसराय की है। पुलिस ने मृतका का शव बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहतास जिले के दावथ थाने के स्व सर्वजीत रवानी की बेटी बेबी (23) की शादी बीते 6 मार्च को कोरानसराय निवासी लाल जी रवानी के बेटे ब्रजेश के साथ हुई थी। बेबी के मायके वालों के मुताबिक ससुराल में कदम रखने के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस बीच बीती (बुधवार की) रात बेबी को जान से मार डाला गया। किसी तरह इसकी सूचना उसके मायके तक पहुंची। मायके वाले कोरानसराय आए और पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेबी का शव कब्जे में ले लिया। इस संबंध में मृतका के मायके वालों ने उसके पति सहित ससुराल के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें पति और देेेेवर को अभियुक्त बनाया गया है।

हेरिटेज विज्ञापन

1 COMMENT

  1. धित्कार है समाज की ऐसी मानसिक स्थिति पर ।
    लोगों को बढ़ चढ़ कर आगे आना होगा दहेज उन्मूलन के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here