अपराधियों की गोली से घायल हुई किशोरी …

0
1215

बक्सर खबर। अपनी मां और मामा के साथ ननिहाल जा रही किशोरी गोली से घायल हो गई। उसे क्या पता था। रास्ते में गोली लगेगी और अस्पताल जाना पड़ेगा। यह वाकया आज बुधवार सुबह का है। पन्द्रह सीता कुमारी पुत्री रामलायक यादव मुरार थाना के बराढ़ी-छपरा गांव की निवासी है। उसके मामा विक्रमा यादव मां को लेने आए थे। मां कुंती देवी के साथ वह भी तैयार हो बाइक पर बैठ गई। वे लोग डुमरांव के लिए चले। नहर मार्ग से वे सफर कर रहे थे।

मनपा गांव के समीप दो बाइके खड़ी थी। पांच लोग एक दूसरे से उलझे थे। ऐसा लग रहा था। तीन युवक दो युवकों को लूट रहे थे। इतने में तीन गोलियां चली। एक गोली सीता के दाहिने पैर की जांघ में आ लगी। लड़की चिखती हुई गिर पड़ी। नजारा देख मामा और मां के होश उड़ गए। उधर अपराधी भी वहां भाग खड़े हुए। घायल किशोरी को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार हुआ। गोली पैर से बाहर निकल गई है। इस लिए कोई खतरा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here