जिलाधिकारी का आदेश, दस से खुलेंगे स्कूल

0
3283

बक्सर खबर। बारिश के कारण मौसम ने करवट ली थी। अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए दस जनवरी तक आठवीं तक की कक्षाएं स्थगित करने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए था। लेकिन मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। मंगलवार को भी दिन साफ था। आज बुधवार को भी धूप निकली। इसे देखते हुए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आदेश जारी किया है। 10 जनवरी से स्कूल खुलेंगे।

यह जानकारी जन संपर्क पदाधिकारी ने जिलाधिकारी के हवाले से दी है। हालाकि आदेश में यह नहीं कहा गया है कि सुबह नौ अथवा दस बजे से। पूर्व में जो आदेश जारी था। उसमें आठ जनवरी तक सुबह दस बजे स्कूल खुलने की बात कही गई थी। इसी बीच स्कूल बंद करने का निर्देश जारी हो गया। लेकिन, शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यालय में शिक्षक सुबह नौ बजे निर्धारित समय से पहुंचेंगे। उनके लिए आदेश में कोई बदलाव नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here