अस्पताल का हाल सुधारने के लिए भगत सिंह बनेंगे स्वयं शक्ति के युवा

0
185

बक्सर खबर। स्वयं शक्ति के कार्यालय (डुमरांव) पर संगठन द्वारा शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। गोष्ठी आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता ऋतुराज पाण्डेय व संचालन धीरज मिश्रा ने किया। देश के प्रति भगत सिंह के बलिदानों को याद करते हुए युवाओं को उनसे सीख लेने की बात कही। साथ ही यह मुद्दा उठा। पिछले वर्ष हम लोगों ने 28 सितंबर को अनुमंडल अस्पताल के पदयात्रा निकाली थी। डुमरांव से बक्सर तक युवा पैदल गए। डीएम को ज्ञापन सौंपा।

जिसमें पांच प्रमुख विषय थे। सभी अस्पताल से जुड़े थे। कुछ मांगे तो पूरी हुई। अन्य पर अमल नहीं हुआ। सरकार के आश्वासन पर आज एक वर्ष बीत गए। लेकिन, समस्याएं जस की तस हैं। एक बार फिर आंदोलन खड़ा करना होगा। सहमती बनी कि धरना दिया जाएगा। अध्यक्ष राजन तिवारी व संयोजक सुमित गुप्ता ने बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को महाधरना का आयोजन कर अस्पताल की लड़ाई को धार दिया जाएगा। बैठक में विजय सिन्हा, प्रकाश वर्मा, शिवम केशरी, नितेश सैनी, विशाल शर्मा, भीम मिश्रा, दुर्गेश पाण्डेय, अजित गुप्ता, सीपू पाण्डेय, पीयूष उपाध्याय, सुनील प्रजापति, अविनाश त्रिपाठी, अमित मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here