‌‌‌पुलिस ने शुरू कराई गुड़ों की परेड़, हर थाने को निर्देश

0
959

बक्सर खबर। पुलिस ने विधि व्यवस्था को चुस्त करने के लिए वैसे लोगों को चिहि्नत करना शुरू किया है। जिनका पिछला रिकार्ड बेहतर नहीं है। जिनके खिलाफ, चोरी, लूट व इस तरह के तीन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। उनका नाम गुंड़ा रजिस्टर में दर्ज करना शुरू किया है। नए रिकार्ड के अलावा पुराना इतिहास रखने वालों को भी इसके लिए याद किया जा रहा है। उनको चौकीदार के हवाले से नोटिस भेज थाने बुलाया जा रहा है। साथ ही यह जानकारी दी जा रही हैं। आपके पिछले रिकार्ड को देखते हुए नाम गुंड़ा रजिस्टर में चढ़ाया गया है।

आप समय-समय पर सूचना जाए तो थाने आते रहिए। पुलिस से मिलते रहें और कुछ बेहतर करने का प्रयास करें। जिससे पुलिस को अपना काम करने में मदद मिले। फिलहाल इस पहल के तहत आज शुक्रवार को सदर अनुमंडल के धनसोई थाने में ऐसे लोगों की परेड़ हुई। धनसोई के थानाध्यक्ष ने पूछने पर बताया हमारे यहां कुल 40 लोगों का नाम इस सूची में शामिल है। सभी को सूचना दी गई थी। बहुत से लोग आए। जो शेष रह गए हैं। उनको विशेष दूत के माध्यम से सूचना दी जा रही है।

औद्योगिक थाने में

इसी तरह की कार्रवाई औद्योगिक थाने में भी हुई। वहां गुरुवार को बहुत से लोग थाने पर उपस्थित हुए। यह क्रम आज शुक्रवार को भी चला। यहां की सूची भी काफी लंबी है। इस कार्रवाई के संबंध में पूछने पर पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया कि फिलहाल जिले में 200 लोगों का नाम इस सूची में दर्ज हुआ है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस के इस कार्य के पीछे एक और मकसद छीपा है। वैसे सभी लोगों को पता लगाया जा रहा है। जिनका अतीत संदिग्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here