डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम की आत्महत्या में आया नया मोड़

0
1613

बक्सर खबर। डीएम के ओएसडी तौकीर अकरम ने बक्सर में फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। इस केस को दो वर्ष पूरे हाने वाले हैं। लेकिन, अभी दो माह शेष हैं। इस बीच उनकी कहानी में नया मोड़ आया है। उस समय कोई तथ्य सामने नहीं आया था। परिवार ने कहा था। वेतन बंद होने के कारण बेटा परेशान था। कई तरह की चर्चाए आम हुई थी। लेकिन, 19 नवम्बर 2017 की सुबह उनके कमरे से जो नोट प्राप्त हुआ था। उसमें अपनी मौत के लिए उन्होंने खुद को जिम्मेवार बताया था। कुछ दिन बाद परिवार के लोगों ने एक न्यायिक पदाधिकारी पर भी शक जताया था। लेकिन, वक्त गुजरने के साथ वह मामला पुराना पड़ता गया। अब इसमें एक नया मोड़ आया है।

तौकीर के दोस्त इकबाल अंसारी सामने आए हैं। उन्होंने कहा है। वह एक महिला अधिकारी से प्रेम करता था। जिसका जिक्र मुझसे करता था। वे लोग फोन पर एक दूसरे से बात करते थे। फिर उनके बीच संबंध भी बना। वह शादी का खयाल भी रखता था। अपनी पत्नी से भी इसका जिक्र उसने किया। लेकिन, वह नाराज रहने लगी। चुकी उसको कोई औलाद नहीं थी। इस लिए वह महिला अधिकारी से शादी करना चाहता था। कुल मिलाकर इकबाल ने उनकी मौत का जिम्मेवार उस महिला को बताया है। इसकी जांच के लिए उन्होंने लोक शिकायत पदाधिकारी पटना के कार्यालय में आवेदन दिया है। जिसकी जांच बक्सर पुलिस को मिली है। इस संबंध में पूछने पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने कहा कि किसी ने जांच के लिए आवेदन दिया हैं। ऐसी जानकारी मिली है। लेकिन, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं अन्य सूत्रों की माने तो यह आरोप मिथ्या हो सकते हैं। अगर किसी दोस्त को पता था। तो बात पहले सामने आती। इतने दिनों बाद तो कोई फोन कॉल का ब्योरा भी प्राप्त नहीं होगा। जिस आधार पर जांच होगी। तौकीर ने जब फांसी लगाई थी। उस वक्त वे शहर के वीर कुंवर सिंह कालोनी में रहते थे।
तौकीर की मौत के बारे में जानने के लिए क्लिक करें:-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here