संक्रमित रोगियों की संख्या में एक का इजाफा

0
1668

-अब तक कुल 91 लोग हुए स्वस्थ
बक्सर खबर। जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में एक मरीज का इजाफा हुआ है। आज स्वास्थ्य विभाग की साइट से यह जानकारी मिली। संक्रमित मरीज का संबंध इटाढ़ी प्रखंड है। जो तीस वर्ष की महिला है। इस एक नए केस के बाद अब बक्सर का कुल आंकड़ा 115 हो गया है। हांलांकि इसमें से 91 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

आज मिले एक रोगी को छोड़ अन्य सभी ठीक होने की राह पर हैं। एक दिन पहले तक फालोअप वाले लोगों की संख्या 23 थी। वह अब घटकर 22 हो गई है। पाठकों को हम एक बार फिर बता दें। पहले चरण में कुल 56 मरीज मिले थे। दूसरे चरण में 58 संक्रमित मिले। आज एक और महिला मिलने के बाद यह आंकड़ा 115 पहुंच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here