पूर्व प्रमुख के बेटे को मारी गोली

0
2525

बक्सर खबरः पूर्व प्रखंड प्रमुख के पुत्र को अपराधियों ने गोली मार दी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोंधिला पुल के पास हथियारबंद अपराधियों ने सदर प्रखंड के पूर्व प्रमुख अनिल पासवान के पुत्र पर हमला किया। बताया जा रहा है कि गोली मारने का उद्देश्य बाइक लूटना था। हालांकि इस घटना को लोग राजनीतिक अदावत से भी जोड़ कर देख रहे हैं। गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके बाएं हाथ में गोली लगी है। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

सूत्रों के अनुसार टाउन थाना इलाके में संदीप रहता है। वह अपने एक भाई के साथ शुक्रवार की देर रात करीब पौने दस बजे गांव सोंधिला जा रहा था। सोंधिला पुल के पहले अपराधियों ने उसे गाड़ी रोकने के लिए कहा। संदीप ने जब गाड़ी नहीं रोकी तो अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी को जबरन रोक दिया। अपराधी ब्लैक अपाची मोटरसाइकिल से थे। गाड़ी रुकते ही पिस्टल निकालकर संदीप पर गोली चला दी। गोली चलाने का आभास होते ही संदीप ने भागने का प्रयास किया। इसलिए गोली उसके सीने में न लग कर हाथ में लग गई। मामले की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here