‌‌‌प्रमुख का चुनाव : सिमरी में हंगामा, पथराव जारी

0
1605

बक्सर खबर : सिमरी प्रखंड प्रमुख के चुनाव में धांधली को लेकर हंगामा भड़क गया है। निर्वाची पदाधिकारी डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार के उपर यह आरोप लगा है। वहां प्रमुख पद के लिए माधुरी देवी ग्राम डुमरी -पति सुशील लाल एवं प्रियंका देवी पति निरज पाठक ग्राम नियाजीपुर के बीच मुकाबला था। मतगणना के दौरान माधुरी को 15 वोट मिले। प्रियंका देवी को 14 मत मिले। जैसे ही इसकी घोषणा एसडीओ ने की। सभा कक्ष के भितर विवाद शुरु हुआ गया। पहले कुर्सियां टूटी उसके बाद पथवार शुरु हो गया। सूचना है कि एसडीओ की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं। वहां हालात नाजुक बने हुए हैं। दोनों पक्ष के लोग मरने-मारने पर उतारु हैं। उप प्रमुख का चुनाव इसकी वजह से नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here