हत्या की आशंका : नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

0
7137

बक्सर ख्‍बर :  हत्या का फेका गया शव पुलिस ने बरामद किया है। घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा आम है। घटना मुरार थाना के नचाप गांव की है। सोमवार को कुछ लोगो ने सुनसान जगह पर पड़े अज्ञात शव को देखा। पुलिस को सूचना दी। वहां पहुंची जांच टीम ने पाया कि मृतक के गले में लाल व सफेद रंग का गमछा लिपटा है। जिसे देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है। गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान किसी अनहोनी की गवाही दे रहे थे। उसके बदन पर सिर्फ सफेद रंग की गंजी व बनियान था। पुलिस ने पहचान के लिए आस-पास के लोगों व चौकीदारों से मंत्रणा की। कोई सुराग नहीं मिल पाया जिससे मृतक की पहचान हो। उसकी उम्र लगभग चालीस वर्ष के आस-पास होगी। ऐसा मुरार पुलिस ने बताया। पहचान न होने की स्थिति में यह शक जताया गया कि इसकी हत्या कहीं और हुई है। यहां अज्ञात जगह पर शव को लाकर फेंक दिया गया है। जिससे हत्या का पता नहीं लग पाए। फिलहाल हर उस संभव सूत्र की तलाश की जा रही है। जिससे व्यक्ति की पहचान हो। तभी हत्या के कारण का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here