दुष्कर्म का आरोपी देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार

0
1951

बक्सर खबर : एक दिन पहले सिकरौल थाना के भदार गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस घटना का मुख्य आरोपी नादा सिंह सोमवार को नाटकीय ढ़ंग से गिरफ्तार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पता चला एक अन्य अभियुक्त के साथ वह केसठ गांव के पास देखा गया है। भरी दोपहरी में लगभग डेढ़ बजे चुपके से पुलिस ने उस स्थान को घेरा। जहां वह छिपा था। पुलिस को आते देख एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा।

लेकिन शराब के नशे में होने के कारण नादा भाग नहीं पाया। पुलिस ने उसे उस बोरिंग से गिरफ्तार किया। जहां वह छिपा था। तलाशी के दौरान उसके पास से लोडेड कट्टा बरामद किया गया। उसे दबोचने वाले नावानगर के थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया यह अभियुक्त भदार गांव का रहने वाला है। पूर्व से भी हत्या के आरोप में जमानत पर है। फिलहाल उसे सिकरौल थान के हवाले कर दिया गया है। क्योंकि दुष्कर्म का मामला उसी थाने से जुडा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here