विसर्जन के दौरान डूबने से चार लोगों की मौत

0
4397

बक्सर खबर : चौसा महादेवा घाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान अनहोनी हो गयी। पानी में गए लोग डूब गए। बुधवार की दोपहर सवा दो बजे के लगभग हुई घटना के कारण पूरे जिले में कोहराम मच गया है। राजपुर थाना के सरेंजा गांव के लोग विसर्जन करने गए थे। प्रतिमा के साथ दो व्यक्ति व तीन किशोर अंदर चले गए। इतने में वे डूबने लगे। पास वाले भी बचाने का साहस नहीं जुटा पाए। एक युवक किसी तरह तैर कर बाहर आ गया। अन्य चार पानी में समा गए। मरने वालों में संतोष ठठेरा (40), संतोष कुमार वर्मा (45) एवं संतोष ठठेरा के दो पुत्र सूरज (15), परमेश्वर (17) शामिल हैं।  मौके पर फिलहाल उपद्रव मचा हुआ है। क्योंकि घाट पर प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं थी। सिर्फ एक चौकीदार तैनात था। इसको लेकर सड़क जाम की स्थिति पैदा हो गयी है। आक्रोशित लोग वहां पहुंचे सीओ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। घटना स्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पड़ता है। वहां भी कोई पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। जबकि चौसा, इटाढ़ी और राजपुर प्रखंड के लोग इस घाट पर प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते हैं। प्रशासनिक चूक के सवाल पर डीएम रमण कुमार ने कहा वहां सभी लोग मौजूद हैं। वहां भीड लगाने की क्या जरुरत थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here