भोजपुर में उपद्रवीयों का तांडव, विद्यालय में की तोडफोड़

0
338

बक्सर खबर: नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव में शरारती तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। इनके द्वारा हिन्दी मध्य विद्यायल में बुधवार देर रात काफी नुकसान पहुंचाया गया। गुरूवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के मुख्य गेट का ताला खोला तो देखते ही दंग रह गये। सारा समान बिखरा हुआ था। शरारती तत्वों ने विद्यालय के वायरिंग को उखाड़ दिया था। पानी सप्लाई के पाइप को भी तोड़ दिया था। विद्यालय में बनाए गए पेंटिंग, फूलों के गमलों को तोड़ने के साथ ही विद्यालय परिसर में लगे अशोक के एक पेड़ को काट डाला है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक श्यामबिहारी प्रसाद ने अज्ञात शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here