पूज्य जीयर स्वामी जी पहुंचे बक्सर

0
1820

बक्सर खबर : राष्ट्र के महान संत पूज्य जीयर जी महाराज बक्सर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। उनका आगमन चरित्रवन समाधि स्थल पर हो रहा है। स्वामी जी अपने पूज्य गुरुदेव महामना त्रिदंण्डी स्वामी जी महाराज की पुण्य तिथि मनाने आ रहे हैं। उनके प्रिय परीकर मुन्ना पांडेय जी ने बताया कि प्रति वर्ष पूज्य गुरुदेव त्रिदण्डी स्वामी की पुण्यतिथि समाधि स्थल पर आयोजित होती है। इस क्रम में यहां भागवत कथा सह लक्ष्मी नारायण यज्ञ होता है। जो 18 नवम्बर से प्रारंभ होकर 24 को संपन्न होगा। जिसमें शामिल होने के लिए स्वामी जी देश के किसी भी हिस्से में रहें बक्सर धाम पहुंच जाते हैं। यज्ञ पूर्णाहुति के दिन ही पंचकोशी मेला का समापन होता है। इस वजह ये नगर श्रद्धालुओं से गुलजार रहता है। दूर दराज से आए श्रद़धालुओं को उनके दर्शन का लाभ भी प्राप्त हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here