चक्की में आ रहे हैं उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव

0
2019

बक्सर खबर : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जिले के चक्की प्रखंड पहुंच रहे हैं। उनका आगमन बाइस नवम्बर को प्रस्तावित है। इसकी जानकारी ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव ने दी। बक्सर खबर को बताया यहां बनकर तैयार हुए श्री शिव शक्ति पावर सब स्टेशन का वे उद्घाटन करेंगे। कोइलवर तटबंध के पास बने सब स्टेशन के पास सभा का आयोजन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि जगतानंद सिंह पूर्व सांसद, विशिष्ट अतिथि शिवचन्द्र राम प्रभारी मंत्री बक्सर शामिल होंगे। इसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here