पुलिस को पीट शराब के धंधेबाज फरार

0
918

बक्सर खबरः डुमरांव स्टेशन पर रविवार को शाम हंगामा खड़ा हो गया। लोग कुछ समझ नही पाये की तीन पुलिस वालों के साथ दो युवक लात और हाथ क्यों चला रहे है। कुछ समझ पाते तबतक एक युवक फरार हो गया। जबकि दुसरा पुलिस के हत्थे चढ़ा। लोग पहुंचे तो देखा की टाइगर मोबाइल पुलिस ने एक युवक को हाथों में चार शराब लिए पकड़ा है। जिसकी पहचान टेक्सटाइल कालोनी निवासी राजेश सिंह पिता बरमेश्वर सिंह के रूप में हुयी है। प्रत्यक्षदर्शीयो बक्सर खबर को फोन कर बताया कि दुसरा युवक मुन्ना सिंह था जो कि स्टेशन पर साइकिल स्टैड चलाता है। जो कि भागने में सफल रहा। सुत्रों कि माने तो दोनों शराब बंदी के बाद लम्बे समय से होमडिलेवरी का धंधा कर रहे है। डुमरांव थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मैं अभी डीएसपी साहब के पास हूं। जांच कराता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here