महाराणा प्रताप उत्सव में जुटा जिला

0
538

बक्सर खबर : महाराणा प्रताप स्मृति उत्सव रविवार को नगर भवन में मनाया गया। इसका शुभारंभ सीता राम विवाह आश्रम के महंत राजाराम शरण जी महाराज ने किया। बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित हुए राज्य सरकार के मंत्री जयकुमार सिंह ने कहा राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक हैं। उन्होंने पूरे राष्ट्र के लिए युद्ध किया। बतौर मुख्य अतिथि डुमरांव राज परिवार के शिवांग विजय सिंह ने कहा अपने राष्ट्र व देश के लिए लडऩे वाले महाराज महाराणा प्रताप सिंह की वीरता का लोहा पूरा विश्व मानता है। उन्होंने न केवल अपने राष्ट्र की रक्षा कि, अपितु धर्म की रक्षा के भी उन्हें जाना जाता है। उनसे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जितेन्द्र नीरज, निर्मल कुमार सिंह, डा. एके सिंह, राजीव कुमार, नर्वदेश्वर तिवारी, हाफिज मो. इमरान, विशाल कुमार, डा. कामोद प्रसाद, विजय सिंह, लता श्रीवास्तव, डा. विके सिंह व क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजप्रताप सिंह छोटे व संचालन साबित रोहतासवी ने किया। मौके पर युवा नेताओं में रामजी सिंह, पुनीत, गोपाल, योगेन्द्र आदि भी उपस्थित रहे। समापन राष्ट्रीय गान से हुआ। कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप फाउंडेशन बक्सर द्वारा किया गया था।

नगर भवन में समागत लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here