न्यायिक सेवा में आरक्षण के खिलाफ सीएम का पुतला दहन

0
210

बक्सर खबरः न्यायिक सेवा में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत आरक्षण निति लागू के खिलाफ एस-4 ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फुंका। कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को अम्बेडकर चैक पर किया गया। पुतला दहन के पूर्व नीतीश कुमार एवं सरकार के खिलाफ नारे लगे। जिसके बाद एस4 के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमर सिंह एवं संचालन महासचिव विकास शुक्ला ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एस4 के संयोजक रविन्द्र सिंह ने कहा कि जब अपराधी की कोई जात नही तो फिर न्यायाधीश का जात व धर्म क्यों। इससे समाज में विद्वेश की भावना उत्पन होगी। आरक्षण की ये व्यवस्था सेना व न्यायालय में मंजूर नही। क्योंकि सेना वार्डर पर कोर्ट समाज की रक्षा करता है। इसलिए शोषित सवर्ण संघर्ष समिति सरकार से इसे वापस लेने की मांग करती है। अगर वापस नही हुआ तो पुरे बिहार में चरणबद्ध आदोलन किया जायेगा। कार्यक्रम में योगेन्द्र सिंह, दुर्गेश उपाध्याय, अनिरूद्ध सिंह, जगदीश सिंह, शिवजी चैबे, विवेकानंद तिवारी, सतानंद ओझा, अजय ओझा, प्रकाश शर्मा, धीरेन्द्र पाठक, मनोज सिंह, भरत प्रधान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here