तिवारीपुर में प्रारंभ हुआ भागवत कथामृत महोत्सव

0
645

बक्सर खबर : भागवत ऐसा ग्रंथ है। जो मानव कल्याण की उर्जा से भरा हुआ है। पहले दिन की कथा में इन बातों का उल्लेख करते हुए श्रीमद्भक्तिवेदांत मधुसुदन जी महाराज ने भागवत कथा के महत्व के बारे में लोगों को बताया। वे सदर प्रखंड के तिवारीपुर गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथामृत महोत्सव में बोल रहे थे। उन्होंने नारद जी, व्यास जी व सुकदेव जी महाराज को स्मरण करते हुए उनके बारे में श्रद्धालुओं को बताया।
गौर नारायण सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित सप्ताह ज्ञान यज्ञ में स्थानीय लोगों के साथ विदेशी धर्मावलंबी व संत भी आए हुए हैं। जिसमें तमाल कृष्ण अमेरिका, दामोदर महाराज आस्ट्रेलिया, साधु महाराज रुस भी पहुंचे हुए हैं। इनके अलावे इंग्लैंड, चीन, हालैंड, वेस्ट इंडीज समेत कई देशों से लोग यहां आए हैं। इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण मुरारी दास ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here