डीएम का दावा शुरु हो गयी है धान की खरीद

0
797

बक्सर खबर : जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीद शुरु हो गयी है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी रमण कुमार ने गुरुवार को मासिक पत्रकार वार्ता में दी। उनके अनुसार बीस एमटी धान खरीदा गया है। किन सेंटर पर यह खरीद हुयी है। इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी। मौजूद पत्रकारों ने इसकी सत्यता जानने के लिए प्रश्न किए या नहीं। यह तो आमंत्रित लोग ही जानें। इसके अलावा स्वच्छता कार्यक्रम और मुख्यमंत्री के सात निश्चय पर भी उन्होंने पूरा जोर दिया। घर-घर बिजली और हर घर पेयजल का कार्य चल रहा है। बेरोजगार युवकों को मिलने वाले भत्ते की जानकारी भी दी। इस जिले में लगभग दो हजार युवकों का बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। वैसे सूत्रों की माने तो आवेदन कुल आठ हजार के लगभग हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here