जरुरतमंदो के बीच हुआ कंबल व साड़ी का वितरण

0
313

बक्सर खबर : चौगाई प्रखंड मुख्यालय पर मंगलवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। ज्ञान पुष्प फाउंडेशन द्वारा हुयी नेक पहल में सामाजिक लोगों ने सहयोग किया। जिसके बल पर कुल डेढ़ सौ कंबल, साड़ी व शौल जमा हुयी। जिसका वितरण स्थानीय लोगों के बीच किया गया। इसकी अध्यक्षता बलिशंकर पांडेय महासचिव ने की। मौके पर उर्जावान युवक गुड्डू सिंह, प्रिंस सिंह सचिव, संजय उपाध्याय, अभिषेक सिंह, संजय केशरी, चंदन केशरी, पप्पू सिंह आदि ने मिलकर एकत्र हुए लोगों के बीच इस सामग्री का वितरण किया। पत्रकार संजय उपाध्याय ने बताया पहले से डेढ़ सौ लोगों के लिए सामग्री जन सहयोग से एकत्र की गयी थी। लगभग एक दर्जन अधिक लोग पहुंच गए। जिनके लिए उपस्थित सदस्यों ने तत्काल आपस में सहयोग राशि जमाकर कंबल मंगाया। जिससे तत्काल आने वाले लोगों को मुहैया कराया गया। यह क्लब लगभग एक वर्ष पुराना है। इस समय अवधि में इसने बहुत से सामाजिक कार्य किए हैं। इस वजह से इसे लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कंबल लेने पहुंचे लोग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here