चुनाव में चली गोली आधा, दर्जन घायल

0
6683

बक्सर खबरः चुनाव के विवाद को लेकर मामाल इतना बढा की गोली चलने लगी। वाद विवाद के दौरान हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना शनिवार सुबह लगभग 9:30 बजे डुमरांव थाना क्षेत्र के एकौनी गांव की है। जहां कन्या मध्य विद्यालय एकौनी में शिक्षा समिति का चुनाव होना था। शिक्षक,जनप्रतिनिधी व ग्रामीण जुटे थे। सचिव पद के लिए दो उम्मीद्वार हो गए।

इसके लिए कृष्ण विहारी उपाध्याय व विजय यादव ने अपने-अपने उम्मीद्वार पर सहमति के लिए दबाव बनाने लगे। बात बनी नहीं तो गाली-गलौज तक आ गई। देखते-देखते दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चलने लगे। लोग कुछ समझ पाते तब-तक एक पक्ष द्वारा हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत कराया गया। इस घटना क्रम में शंभूनाथ उपाध्याय, मनोज यादव, प्रभावती देवी, प्रभावती कुमारी, सहित कई अन्य जख्मी हो गए। दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here