ओझा हत्या कांड : पुलिस ने लिया दो को हिरासत में

0
2949

बक्सर खबर : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें इलियास उर्फ भूआ सिंह एवं हरेन्द्र सिंह शामिल हैं। इनसे पूछताछ जारी है। सूत्रों की माने तो शाहपुर से हरेन्द्र और आरा से इलियास को पकडा गया है। हालाकि यह बात सिर्फ मीडिया तक आयी है। पुलिस इसके बारे में कुछ भी नहीं बोल रही। घटना की रात एनसी झा एसपी आरा, डीआइजी शाहाबाद और एसपी बक्सर उपेन्द्र शर्मा वहां तैनात रहे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद स्थिति नियंत्रण में दिखी। इसके आज तड़के सुबह बक्सर एसपी वापस आ गए। जबकि आरा एसपी और डीआइजी रहमान शनिवार की सुबह मुख्यालय से बाहर जाते देखे गए।

नहीं दर्ज हुई है प्राथमिकी
बक्सर : आरा एसपी एन सी झा ने बक्सर खबर को शनिवार की सुबह बताया कि अभी हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। वरीय पदाधिकारी विशेश्वर ओझा के गांव शाहपुर थाना के ओझवलिया में कैंप कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक लोग एवं ओझा के समर्थक व रिश्तेदार वहां पहुंच रहे हैं।

सुबह पांच बजे हुए पोस्टमार्टम 

बक्सर : विशेश्वर ओझा के शव  को रात तीन  बजे पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह पांच बजे तक उनके शव का अत्यपरिक्षण कर लिया गया। यह पूरी कार्रवाई बक्सर एसपी उपेन्द्र शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here