बक्सर श्मशान घाट पर होगा शवदाह

0
4309

बक्सर खबर : भाजपा नेता विशेश्वर ओझा का अंतिम संस्कार बक्सर शहर के श्मशान घाट पर होगा। उनके पुत्र मंटू ओझा उन्हें मुखाग्नि देंगे। इसकी तैयारी शाहपुर के ओझवलिया में चल रही है। परिजनों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे से उनकी शव यात्रा बक्सर के लिए रवाना होगी।

सात पर हुई प्राथमिकी
बक्सर : ओझा की हत्या मामले में उनके भुअर ओझा के बयान पर सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। इसमें सोनवर्षा के शिवाजीत मिश्रा के दोनों पुत्र विशाल मिश्रा उर्फ हरिश मिश्रा व धनंजय मिश्रा का नाम शामिल है।

सात हुए गिरफ्तार, एसपी ने की एक की पुष्टि
बक्सर : आरा एसपी नवीन चन्द्र झा ने बक्सर खबर को बताया कि इस मामले में फिलहाल हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वैसे सूत्रों की माने तो अब तक पूछताछ के लिए कुल सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

प्रदेश के कई बड़े नेता पहुंच रहे हैं शव यात्रा में
बक्सर : पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे विशेश्वर ओझा की शव यात्रा में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता औझवलिया पहुंच गए हैं। इनका यह सफर बक्सर तक जारी रहेगा। सूचना के अनुसार सुशील मोदी, सीपी ठाकुर, विधायक दल के नेता प्रेम कुमार, मंगल पांडेय प्रदेश अध्यक्ष आदि पटना से निकले हुए हैं।

नैनीजार में 2 फरवरी काे ली गयी फाइल फोटो
नैनीजार में 2 फरवरी काे ली गयी फाइल फोटो

विधाता का खेल, दस दिन पहले आए थे नैनीजोर 

बक्सर : विशेश्वर ओझा का शवदाह बक्सर में होगा। यह विधाता का खेल ही कहेंगे। इस माह की 2 तारीख को ओझा नेता प्रेम कुमार के साथ नैनीजाेर में अनशन पर बैठे डा: स्‍वामीनाथ तिवारी का अनशन तुडवाने आए थे। यहां से जाने के दस दिन बाद ही उनकी हत्या हो गयी। अब फिर उन्हें शवदाह के लिए बक्सर लाया जा रहा है। वैसे पुलिस चाह रही थी कि इनका शवदाह नैनीजोर बिहार घाट पर ही हो। जिससे बक्सर और आरा दोनों शहर में भीड भाड के इलाके से बचा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here