ओझा हत्या कांड : अभियुक्तों के घर हो रही है कुर्की

0
2582

बक्सर खबर : विशेश्वर ओझा हत्या कांड में अभी तक कुल तीन अभियुक्त जेल पहुंच चुके हैं। हरेन्द्र सिंह को पुलिस ने हत्या के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य अभियुक्त उमाकांत मिश्रा व निर्मल उर्फ बबलू मिश्रा ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया है। सोनवर्षा के हरिश मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा दोनों पिता शिवाकांत मिश्रा के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की।

जारी है कार्रवाई
बक्सर : आरा एसपी एनसी झा ने बताया कि कुर्की की कार्रवाई सुबह दस बजे से प्रारंभ है। इसका सिलसिला अभी जारी है। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

विधान सभा की सैर कर चुका है हरिश मिश्रा
बक्सर : कभी पुलिस के लिए वांटेड रहा हरिश मिश्रा विधानसभा चुनाव में बहुत सक्रिय रहा है। वर्ष 2006 में गिरफ्तारी में यह गिरफ्तार हुआ था। उसके बाद जमानत मिल जाने के बाद से यह काफी ऊचे ख्वाब देख रहा था। इसकी राजनीतिक दिलचस्पी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसने विधानसभा भवन तक की सैर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here