इलाज के दौरान खुंखार कैदी की मौत, जेल में भी किया था हत्या

0
722

बक्सर खबरः इलाज के दौरान खुंखार कैदी की मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम में हुई। बक्सर केन्द्रीय कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा ने बताया कि रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के पतरावल निवासी जंग बहादुर सिंह(65) का रहने वाला था। उसकी पिछले कुछ दिनों से बल्डप्रेशर की शिकायत हो रही थी। इसी क्रम में शनिवार की शाम उसकी बल्डप्रेशर हाई हुआ। जिसके बाद डाक्टर ने उसे दवा दी। जिसके बाद वह ठीक हो गया। रविवार पुरे दिन ठीक रहा परन्तु अचानक फिर वही समस्या होने लगी। डाक्टर बुलाया गया।

परन्तु उसकी हालत ठीक न देखकर उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। अरोड़ा ने बताया कि यह पूर्व में बक्सर केन्द्रीय कारा में ही हत्या के आरोप में बंदी था। परन्तु कुछ वर्ष पूर्व जेल आईजी के निर्देश पर कुछ कैदियों को भागलपुर जेल भेजा गया। बहुत दिनों तक जंगबहादुर वहां रहा। उसी दौरान इसने एक बंदी को गमछा में ईंठ बांध कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद से इसे सेल में रखा जाता था। चार माह पूर्व ही दुबारा बक्सर लाया गया था। लगभग डेढ़ साल की सजा बची थी। मौत के कारणों का असली पता पीएम रिर्पोट आने के बाद ही चलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here