अचंभा – प्रेमिका ने प्रेमी को चाकू से गोदा

0
3859

बक्सर खबर : दिल्ली से पटना लौट रहे प्रेमी युगल के बीच शुक्रवार की सुबह ट्रेन में विवाद हो गया। रघुनाथपुर स्टेशन के पास हुई इस घटना में प्रेमिका ने ही प्रेमी को चाकू से गोद दिया। घायल युवक को सहयात्रियों ने आरा स्टेशन पर उतारा। वहां के सदर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस को दिए गए बयान में युवक ने अपना नाम मनीष कुमार, ग्राम तारापुर, जिला मुंगेर बताया है। उसके अनुसार प्रेमिका ने ही हमला कर दिया। जो देवघर झारखंड की रहने वाली है। आरा रेल पुलिस ने घायल के बयान को बक्सर भेज दिया है। क्योंकि घटना इसी जिले की सीमा में हुयी है। पूछने पर रेल थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बक्सर खबर को बताया कि घटना सुबह साढ़े आठ बजे की है। डाउन में जा रही विक्रमशीला एक्सप्रेस में दोनों सवार थे। लडकी ने ऐसा क्यूं किया,  वजह का पता नहीं चल पाया है। क्योंकि घायल का उपचार अभी भी आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here