‌ऑटो पलटने से आधा दर्जन लोग घायल, दो की हालत गंभीर

0
382

बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर भलुहा बाजार के समीप शुक्रवार को अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिसमें दस से अधिक लोग सवार थे। सभी को चोटें आई हैं। उसमें सवार मनोहरपुर गांव के रहने वाले प्रिंस कुमार एवं शंभू ठाकुर को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोहरपुर गांव से सभी लोग ऑटो पर सवार होकर बक्सर की ओर जा रहे थे। जैसे ही भलुहा बाजार के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार साइकिल सवार व्यक्ति अचानक रोड के बीचो बीच आ गया। जिसे बचाने के क्रम में ऑटो पलट गया।

दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया मिथलेश पासवान ने इसकी सूचना तत्काल चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार को दी। सूचना पर चिकित्सा प्रभारी ने घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजा। एंबुलेंस के सहारे ग्रामीणों ने इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को छोड़ दिया गया। जबकि गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here