वार्ड पार्षद के बेटे को क्या लगी है गोली ! डॉक्टर के बयान से उलझी पहेली

0
1516

-देखें वीडियो : पुलिस कर सकती है आज पूरे मामले का खुलासा
बक्सर खबर। शहर के मेन रोड में बड़ी मस्जिद के पास युवक ऋषि वर्मा को गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन, वहां मौजूद डॉक्टर अमलेश कुमार ने जो बताया। वह चौकाने वाली बात है। उनके अनुसार जख्म गहरा है। जहां गोली लगने की बात कही जा रही है। वहां एंट्री प्वाइंट है, लेकिन, गोली के निकले की जगह नहीं है।

रमेश वर्मा से पूछताछ करती नगर थाने की टीम

एक्सरे में भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अगर गोली पैर में फंसी है तो कहां है। हालांकि उनके पिता रमेश वर्मा व घायल पुत्र दोनों ने गोली मारने की बात कही। आरोपी का नाम भी बताया। पुलिस ने उनकी तलाश में छापामारी भी की। आज इस घटना का खुलासा भी हो सकता है। क्योंकि पूरी रात एसपी स्वयं मामले को लेकर सर्च ऑपरेशन चलवाते रहे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष व डॉक्टर ने क्या कहा। आप वीडियो में देख व सुन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here