विश्वजीत बहादुर बने राजपा के युवा अध्यक्ष

0
677

-बगेन निवासी वीर बहादुर सिंह के हैं पौत्र
बक्सर खबर। राजनीतिक विरासत रखने वाले विश्वजीत सिंह को राजपा (सत्य) का युवा अध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें यह जिम्मेवारी पिछले दिनों राष्ट्रीय जनलोक पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय सिंह ने सौंपी। इस मौके पर बिहार के प्रभारी राजवीर सिंह भी मौजूद थे।

विश्वजीत बगेन निवासी पूर्व विधायक वीर बहादुर सिंह के पौत्र व मुन्ना सिंह के पुत्र हैं। हाल के दिनों में उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ी है। जिसके कारण राजपा ने उन्हें बक्सर जिला में युवा संगठन का जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे उनके समर्थकों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य जिले में अपने संगठन को मजबूत करना है। बक्सर की जन समस्याओं के लिए हमारा दल संघर्ष करेगा। जल्द ही हमारी पूरी टीम खड़ी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here