‌‌‌स्कूल जा रही नौवीं की छात्रा से दो युवकों ने किया दुष्कर्म

0
2215

-प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए हो रही छापामारी
बक्सर खबर। स्कूल जा रही छात्रा को दो युवकों ने अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर मौके से फरार हो गए। यह घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में हुई। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजनों को यह जानकारी दी। घर वाले अपनी शिकायत लेकर सीधे थाना पहुंचे। वहां के पुलिस अधिकारियों ने इसकी सूचना डुमरांव अनुमंडल के एसडीपीओ आफाक अख्तर को दी।

वे भी थाने पहुंच गए और पीड़ित पक्ष से घटना के बारे में पूछताछ की तो पता चला। नौवीं कक्षा की छात्रा सुबह साढ़े नौ बजे के घर से स्कूल जा रही थी। रास्ते में बाइक लेकर दो युवक आए। जो उसी के गांव के रहने हैं। उनके नाम सुंदरम सिंह व राहुल कुमार है। उन्होंने बाइक पर जबरन उसे बैठा लिया। गांव से दूर बधार में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से भाग गए। मामले की तस्दीक होने के बाद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।

साथ ही महिला थाने की टीम के साथ आरोपियों के घर पर पुलिस ने छापामारी की। लेकिन, वे दोनों वहां नहीं मिले। पुलिस ने उनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ऐसा करने वाले दोनों लड़के बालिग हैं या अव्यस्क ? यह पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष ने कहा कि शिकायत में इस बात का उल्लेख नहीं है। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here