‌‌‌ गंगा में डूब गए दो दोस्त, आए थे पासपोर्ट बनवाने

0
3038

-गंगा ब्रिज के पास हुई दुर्घटना, तीसरे साथी ने बताई घटना
बक्सर खबर। तीन दोस्त शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय में पासपोर्ट बनवाने आए थे। दोपहर ढाई बजे के बाद वे बक्सर से अपने लौट रहे थे। इसी दौरान गंगा सेतु के पास वे नहाने के लिए नदी में चले गए। जहां डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बचे तीसरे साथी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन, एक युवक का अभी भी नहीं मिला है। जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनके नाम सत्येंद्र सिंह पिता नारायण सिंह व गुड्डू सिंह पुत्र सत्यनारायण सिंह है।

तीनों लोग कोरानसराय थाना के नावाडीह गांव के हैं। फिलहाल सत्येन्द्र का शव निकाल लिया गया है। उनके तीसरे साथी छोटू सिंह ने बताया कि हम सभी लोग एक ही बाइक से बक्सर आए थे। हमारा साथी सत्येन्द्र विदेश में रहता था। हाल ही गांव लौटा है। उसी के साथ हम तीनों एक बाइक पर बक्सर आए थे। दोपहर ढाई बजे के लगभग हम लोग गांव लौट रहे थे। तभी पुलिस ने वाहन चेकिंग में हमें पकड़ लिया। जुर्माना अदा करने के बाद तीनों साथी नहाने चले गए।

मैं और गुड्डू बाहर आ गए थे। लेकिन, सत्येन्द्र अभी नहा रहे थे। हम लोग उनका इंतजार कर रहे थे, तभी लगा वे डूब रहे हैं। गुड्डू उनकी मदद के लिए पानी में कूदा। लेकिन, वह भी दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना स्थल सारिमपुर गांव से सटा हुआ है। यह इलाका औद्योगिक थाना की सीमा में आता है। जब वहां की पुलिस से संपर्क किया गया तो पता चला कि सत्येन्द्र को जिंदा की बाहर निकाल लिया गया था। उसे पास से देवराज अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल दूसरे शव की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस टीम गोताखोरों के साथ कैंप कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here