समाहरणालय संवर्ग के 57 कर्मियों का तबादला

0
1292

-सूची बता रही, हुआ है मोल-तोल व भेदभाव
बक्सर खबर। समाहरणालय संवर्ग के 57 लिपिकों का तबादला किया गया है। गुरुवार को जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद सूची आदेश में तब्दील हो गई। लेकिन, इस बार भी ट्रांसफर पोस्टिंग में भेदभाव व मोल-तोल की शिकायत सामने आई है। हालांकि यह तबादले तीन वर्ष की अवधि पूरी हो जाने के कारण किए गए हैं। इसमें जो नाम देखने और पढऩे को मिल रहे हैं।

वे बता रहे हैं कई लोग फिर मलाई वाली जगह पर कब्जा जमाने में सफल रहे हैं। कुछ घूम-फिर कर वापस जिला मुख्यालय आ गए हैं। हालांकि यह कोई पहली मर्तबा नहीं हुआ है। पहले भी ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं। लेकिन, एक नाम को देखकर नजर टीक जाती है। कई मर्तबा बेहतर कर्मचारी का प्रमाणपत्र पा चुके राजीव को ऐसे काम पर लगाया गया है।

जो किसी नवोदित कर्मी को सौंपा जाता है। कुछ दिन पहले ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए इस कर्मी पिछले वर्ष काम पर वापस आ गया था। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद भी उसके साथ सहानुभूति की जगह उपेक्षा की गई है। खबर के साथ तबादले की सूची दी गई है। आप चाहें तो वह पीडीएफ फाइल यहां क्लिक कर देख सकते हैं:-

ट्रांसफर सूची 1
ट्रांसफर सूची 2
ट्रांसफर सूची 3
ट्रांसफर सूची 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here