रात के अंधेरे में युवक को मारा चाकू, पटना रेफर

0
2807

-पुलिस ने जब्त की मौके से लावारिस बाइक
बक्सर खबर। गांव में बारात आई हुई थी। नाच-गाना भी चल रहा था। लेकिन, रंग में अचानक भंग हो गया। कोरानसराय के रहने वाले प्रिंस तिवारी (19) के पेट में किसी ने चाकू घोप दिया। पूरे पंडाल में कोहराम मच गया। किसी को समझ में नहीं आया। ऐसा किसने किया लेकिन, वहां हंगामा खड़ा हो गया। घराती-बराती भागने लगे। घायल इसी गांव के रमेश तिवारी का पुत्र है। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए पटना मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना बुधवार की रात एक बजे के लगभग हुई।

सूचना मिलने पर वहां कोरानसराय की पुलिस पहुंची और पूछताछ शुरू की। लेकिन, किसने ऐसा नहीं किया उसका पता नहीं चला। मौके से एक बाइक लावारिस हालत में बरामद की गई। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। हालांकि पूछने पर उसके पास कोई माकूल जवाब नहीं था। ग्रामीणों ने बताया बारात कुलमनपुर से आई थी। सामुदायिक भवन के पास लोग ठहरे हुए थे। कुल मिलाकर घटना रहस्य बनी हुई है और युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। क्योंकि चाकू उसकी आंत तक जख्म बना चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here