पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत

0
925

-मामा घायल, एनएच 84 पर हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर 84 पर गुरुवार की सुबह दस बजे दर्दनाक दुर्घटना हुई। कृष्णाब्रह्म थाना के छोटका ढ़काइच के पास पिकअप वान ने बाइक को टक्कर मार दी। उस पर दो लोग सवार थे। घायलों को पुलिस की मदद से डुमरांव अस्पताल लाया गया। जहां सौरभ कुमार तिवारी (19) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल का नाम हरकेश कुमार है।

उन्होंने बताया यह मेरा भाजा हैं। यह मेरे गांव धरहरा में ही रहता था। हम दोनों बाइक की सर्विस कराने के लिए डुमरांव जा रहे थे। इसी बीच मवेशी आ गए। हम बचने का प्रयास कर रहे थे। तभी सामने से पिकअप ने टक्कर मार दी। चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा। पूछताछ में यह भी पता चला कि मृतक सौरभ राजपुर थाना के सैथु गांव का मूल निवासी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here