14 दिसंबर से बदल जाएगा 3209 डीएमयू सवारी गाड़ी का समय

2
1853

-अप और डाउन दोनों के शेड्यूल में किया गया है बदलाव
बक्सर खबर। बक्सर स्टेशन से होकर चलने वाले 13209 अप व 13210 डीएमयू सवारी गाड़ी के समय में बदलाव किया गया हैं। यह परिवर्तन 14 दिसंबर से प्रभावी हो जाएगा। इस संबंध में जब बक्सर के स्टेशन प्रबंधक से बात हुई तो उन्होंने बताया कि पहले यह गाड़ी अप में 11:45 में चला करती थी।

अब इसका समय सुबह 7:20 बजे का हो गया है। यह ट्रेन अप में इसी समय से चला करेगी। डाउन में वही गाड़ी ( 13210 ) रात 21:40  बजे आएगी। वैसे पहले इसका समय 9:40 हुआ करता था। यह बदलाव तकनीकी कारणों से किया गया। ऐसी सूचना मिली है। वैसे जो यात्री इस ट्रेन से होकर आते-जाते हैं। वे भी अपने स्तर से इसकी तस्दीक कर लेंगे।

2 COMMENTS

  1. यह समाचार ग़लत है। क्योंकि इस गाड़ी का जो नंबर हैं उसका समय ग़लत बता रहें हैं। कृपया इस पर ध्यान दें और समाचार में सुधार करें। अपनी विश्वसनीयता से समझौता न करें।

  2. कृपया सही समाचार लिखे। वर्तमान समय सारणी ग़लत है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here