सड़क दुर्घटना में बक्सर के बुजुर्ग समेत दो की मौत

0
1275

– इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में सोमवार की दोपहर दो लोगों की मौत हो गई। एक वृद्ध थे और दूसरा युवक। दुर्घटना आरा-मोहनिया मार्ग पर जगदीशपुर थाना के दुल्हीनगंज बाजार के समीप हुई। मृतक बालेश्वर सिंह (60) ग्राम कोपवां, थाना कोरानसराय, जिला बक्सर के निवासी थे। वे एक बाइक पर सवार थे। जिसे रोशन (26) नाम का युवक चला रहा था। उसकी भी मौत हुई है। सूचना के अनुसार वह ग्राम अहपुरा, थाना संदेश का निवासी था।

दो दिन पहले वह अपनी बहन के ससुराल बक्सर जिला के कोपवां आया था। यहां से अपने बहनोई ब्रजेश सिंह व उनके पिता बालेश्वर सिंह के साथ बाइक से आरा जा रहा था। तभी दुर्घटनास्थल के पास उनकी बाइक ऑटो से टकरा गई। जिसमें इन दो लोगों की जान चली गई। सूत्रों ने बताया कि रोशन के साथ बहुत बूरा हुआ है। डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। वह एक नन्हीं बेटा का पिता था। जिसकी बेटी के सर से अब पिता का साया छिन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here