कब बनेगा बक्सर वर्ल्ड क्लास स्टेशन…

1
645

– मंत्री की शिकायत पर दौड़ा रेल प्रशासन, होगा निरीक्षण
बक्सर खबर। केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में घोषणा की थी। बिहार के तीन स्टेशन वर्ल्ड क्लॉस सुविधाओं के अनुरूप बनाए जाएंगे। जिसमें बक्सर का नाम भी शामिल था। लेकिन, वह काम कब पूरा होगा। इसका इंतजार लंबे समय से लोग कर रहे हैं। घोषणा हुए लंबा समय गुजर गया। लेकिन, आज भी वह योजना अधर में है। इसकी शिकायत रेल मंत्रालय से स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने की है। अब उनका वह पत्र हाजीपुर जोन को भेजा गया है। इसकी क्या प्रगति है, वहां क्या संसाधन उपलब्ध है। पूरा ब्योरा तलब किया गया है। इस पत्र ने दानापुर डिवीजन में हलचल बढ़ा दी है। सूचना के अनुसार 13 दिसंबर को डीआरएम प्रभात कुमार अपने दलबल के साथ यहां पहुंचने वाले हैं।

वे पूरी स्थिति का अवलोकन करेंगे। अधिकारियों के साथ पूरे स्वरुप पर चर्चा करेंगे। और अपनी रिपोर्ट विभाग को देंगे। वैसे पाठकों की जानकारी के लिए हम बता दें। इस स्टेशन का पूर्व में टेंडर भी हुआ था। लेकिन, कोई निविदा नहीं पड़ी। इसकी लागत लगभग 450 करोड़ है। इस लिए विभाग ने तय किया था। इसे पीपीपी मोड अर्थात पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत बनाया जाना है। उस समय कोई इतनी राशि यहां निवेश करने को तैयार नहीं हुआ था। लेकिन, एक बार पुन: इसकी पहल प्रारंभ हुई है। अब देखने लायक यह होगा कि मंगलवार को यहां पहुंच रहे रेल अधिकारी निरीक्षण के उपरांत क्या कुछ कहते हैं। बैठक के बारे में पूछने पर सांसद के पीए जेपी ने बताया कि मंगलवार को अधिकारियों का दल आ रहा है। उसके बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

1 COMMENT

  1. जब तक यह का कोई लोकल नेता नहीं आएगा तब तक बक्सर का कुछ नही हो सकता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here