‌‌‌ट्रक ने अधेड़ को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

0
867

बक्सर खबर। साइकिल से जा रहे अधेड़ व्यक्ति को ट्रक ने आज बुधवार को कुचल दिया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मंजर इतना खौफनाक था कि देखने वालों का दिल दहल गया। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के लगभग नावानगर बाजार में हुई। घंटो मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी।

बाद में कुछ लोगों ने उसकी पहचान बिरबल पासवान (55) ग्राम परसियां, जिला रोहतास के रुप में की। नावानगर थाने की पुलिस ने शव को सड़क से हटवाया और परिजनों तक इसकी सूचना भेजी। सूत्रों की माने तो यह व्यक्ति आज सुबह ही गांव से नावानगर के लिए चला था। यहां पहुंचते ही वह दुर्घटना का शिकार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here