‌‌‌शिक्षा पदाधिकारी का तबादला, देवेश कुमार नए डीइओ

0
1046

-कुल पांच नए अधिकारी आ रहे हैं बक्सर
बक्सर खबर। जिले के शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा का ताबादला हो गया है। उन्हें मुक्त विद्यालय का प्रभारी बनाकर भेजा गया हैं। उनकी जगह देवेश कुमार चौधरी यहां के डीइओ बनाए गए हैं। इसके अलावा चार डीपीओ भी यहां भेजे गए हैं।

जिनके नाम आजाद चन्द्रशेखर घोष, सुधीर रंजन सहाय, प्रबोध कुमार एवं रुपेश कुमार है। यहां पूर्व से कार्यरत एक डीपीओ रामेश्वर सिंह सेवानिवृत हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों के आगमन के बाद उनके कार्य का बटवारा होगा। यह कार्य शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा के बाद जिलाधिकारी के अनुमोदन से होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here