‌‌‌देखता रह गया स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद ने बना दिया कोविड जांच का नया लैब

1
588

-शहर में प्रवेश करते ही हो जाएगी मुफ्त जांच, सुविधा से अधिकारियों को रखा अलग
बक्सर खबर। स्वास्थ्य विभाग तरह-तरह दावे करता रहा। लेकिन, उससे पहले ही नगर परिषद ने कोविड जांच का नया लैब बनाकर दिखा दिया। वह भी सदर अस्पताल के समीप। जहां शहर में प्रवेश करते ही सभी आने-जाने वालों की मुफ्त जांच हो सकेगी। हालांकि इस सुविधा से अधिकारियों को अलग रखा गया है। आप जानकर हैरान नहीं होंगे। यह लैब बना है बक्सर-चौसा मार्ग पर ठोरा पुल पर। आने-जाने वालों को असुविधा नहीं हो, इस लिए पुराने पुल की भूमि को इसके लिए इस्तेमाल किया गया है। ताकि सरकार पर इसका अतिरिक्त बोझ नहीं पड़े।

लैब भी ऐसी है कि बस नाक में गंध गई नहीं कि आप की जांच पूरी। यहां कूड़ा फेकने का नया स्थान बनाया गया है। अगर आप सासाराम, कैमुर या झारखंड अथवा यूपी से आ रहे हैं। तो लैब के पास से गुजरते ही आपको पता चल जाएगा। क्योंकि कोविड की जांच का एक मशहूर नुस्खा है, गंध को महसूस करना। अगर आपके नथुने बदबू से भर जाए तो समझ लें, आपको कोविड की बीमारी नहीं है। और अगर आपको पता नहीं चला, तो आप आरटीपीसीआर लैबे भी जा सकते हैं। अब खबर समाप्त होती है। क्योंकि यह खबर कूड़े की नहीं और न एनजीटी की धमकी से जुड़ी है। प्रतिमा का विसर्जन नदियों में नहीं करें, कूड़ा फेंकने पर प्रतिबंध नहीं है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here